पंजाब में बढ़ रहा कोरोना का खौफ! लुधियाना में एक महिला की मौत हो गई - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 19 अप्रैल 2023

पंजाब में बढ़ रहा कोरोना का खौफ! लुधियाना में एक महिला की मौत हो गई

corona

पंजाब में कोरोना के लेवल-2 के 20 और लेवल-3 के 12 मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं, लुधियाना में दो दिनों में 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल है।बुजुर्ग महिला 4 साल से लकवाग्रस्त थी। पंजाब में जहां 24 घंटे में 225 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, इनमें से 62 मरीज मोहाली के हैं। मोहाली में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पटियाला में 33, बठिंडा में 20, जालंधर में 19, लुधियाना में 13, अमृतसर और होशियारपुर में 12-12, गुरदासपुर में 11, मुक्तसर में 10, मोगा में 9 और पठानकोट में 7, बरनाला, रोपड़, तरनतारन में 3-3 मरीज मिले हैं। जबकि फाजिल्का, फरीदकोट में 2-2 और मलेरकोटला व संगरूर में 1-1 नया मरीज मिला है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages