देश के 50% गांव खुले में शौच से मुक्त घोषित - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 11 मई 2023

देश के 50% गांव खुले में शौच से मुक्त घोषित

defecation free

हाल ही में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण यानी एस.बी.एम.जी के अंतर्गत देश ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब देश के कुल गांवों में से 50% यानी आधे गावों में एस.बी.एम.जी मिशन के दूसरे चरण के अंतर्गत खुले में शौच मुक्त यानि ओडीएफ प्लस का दर्जा हासिल कर लिया है। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा, नगर हवेली और दमन दीव लक्षद्वीप शामिल हैं। अब तक करीब 3 लाख गांवों ने स्वयं को ओडीएफ घोषित किया है। 2024-25 तक एसबीएम चरण दो लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बता दें कि ओडीएफ प्लस गांव के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं जिन्होंने ठोस या तरल अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों को लागू करने के साथ ओडीएफ सतिथि को बनाए रखा है। इसमें प्रतिशत की दृष्टि से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य हैं। बड़े राज्यों में तेलंगाना 100%, कर्नाटक 99.5%, तमिलनाडु 97.8% और उत्तर प्रदेश 95.2% हैं। छोटे राज्यों की बात करें तो गोवा, 95.3% और सिक्किम 69.2% शीर्ष प्रदर्शन करता है। गौरतलब है कि इस मिशन को सार्वभौमिक स्वच्छता कवरेज प्राप्त करने के प्रयासों में तेजी लाने और स्वच्छता पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए 2014 में शुरू किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages