चोरी हुए मोबाइल को वापस पाना हुआ आसान, इस वेबसाइट से मिलेगा चोरी हुआ मोबाइल फोन - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

चोरी हुए मोबाइल को वापस पाना हुआ आसान, इस वेबसाइट से मिलेगा चोरी हुआ मोबाइल फोन

sanchar saathi

क्या आपका महंगा स्मार्ट फोन गुम हो गया है या फिर चोरी हो गया। अब उसको वापिस पाना काफी आसान होने वाला है। 17 मई को वर्ल्ड टेलिकम्युनिकेशन डे के दौरान सरकार संचार साथी पोर्टल की शुरुआत करने वाली है इस पोर्टल के जरिये आप किस तरह से अपना मोबाईल वापिस ले सकता है। आए जानते है:-
सबसे पहले तो आपको इस पोर्टल के ऊपर जाना है, वहां पर आपको यूअर लोस्ट स्टोलेन मोबाइल पर क्लिक करना है, और यहां पर एक प्रफोर्मा खुल जाएगा। पोर्टल में आपको अपने मोबाइल की जानकारी डालनी है। उसका ब्राण्ड डालनाहै, उसका मॉडल डालना है, उसकी बिल की कॉपी डालनी है और पुलिस कंप्लेंट की कॉपी भी आपको इस पोर्टल के ऊपर डालनी होगी। तभी आपका मोबाइल ब्लॉक होगा। यह भी बता दे कि यह सर्विस पहले दिल्ली और मुम्बई सर्कल के अंदर मौजूद थी। अब इसको पूरे देश के अंदर लागू करने की तैयारी हो रही है। खास तौर पर भी काफी फायदा यहां से देखने को मिल रहा है। अब तक इस पोर्टल के जरिए 4,70,000 से ज्यादा मोबाइल फोन ब्लॉक किए जा चुके है। 2,40,000 मोबाइल ट्रेस किए जा चुके है और 8000 फोन आलरेडी रिकवर किए जा चुके हैं। लेकिन अब ये पोर्टल पूरे देश के अंदर आपको मोबाइल रिकवर करने में आपकी मदद करेगा।
इस पोर्टल में और भी काफी सारी चीजे है जो आप इस पोर्टल के जरिए जान सकते हैं कि आपके आईडी पर कितने सिमकार्ड चल रहे हैं। हो सकता है कि किसी व्यक्ति ने आपकी आईडी को चुरा कर या फर्जी उसपर सिम कार्ड ले लिया हो तो आप सिम कार्ड को यहां से जाँच करके उसको ब्लॉक कर सकते हैं और इसके साथ साथ आपको अनचाही कॉल्स और साइबर फ्रॉड से जुड़ी जानकारी भी इस पोर्टल के ऊपर मिल जाएगी। 17 मई को इस पोर्टल की अधिकारिक शुरुआत होगी। तब आप अपना मोबाइल यहां पर इसके जरिए आसानी से ढूंढ सकते हैं। रिकवर कर सकते हैं


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages