सीमा सड़क संगठन का स्थापना दिवस - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 6 मई 2023

सीमा सड़क संगठन का स्थापना दिवस

Border Roads Organisation

7 मई को सीमा सड़क संगठन, यानि बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन का स्थापना दिवस है। 2023 में इसका 64वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बीआरओ राष्ट्र निर्माण में अपने कर्मियों के बलिदान व योगदान को चिह्नित करने के लिए एकता एवं श्रद्धांजलि अभियान का आयोजन कर रहा है।
गौरतलब है कि सीमा सड़क संगठन, भारत में सड़क निर्माण कार्यकारी बल है, जो भारतीय सशस्त्र बलों को सहायता प्रदान करता है। सीमा सड़क संगठन, यानि बीआरओ की स्थापना 7 मई 1960 को हुई थी। ये संगठन सड़कों, पुलों राजमार्गों, हवाई अड्डों, सुरंगों, इमारतों, ऐसी अन्य संरचना सहित रक्षा अवसंरचना प्रदान करने में प्रमुख भूमिका निभाता है। ये भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों को मैत्रीपूर्ण पड़ोसी देशों में सड़क नेटवर्क का विकास और रखरखाव करता है।
संगठन का आदर्श “श्रम सर्वोत्तम साध्य”, यानि मेहनत से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। सीमा सड़क संगठन की भूमिका की बात करें तो शांतिकाल में सीमावर्ती इलाकों में जर्नल स्टाफ की आपरेशनों। सड़कों का विकास व रख रखाव व सीमावर्ती राज्य के आर्थिक व सामाजिक उत्थान में योगदान करना, जबकि युद्धकाल में वास्तविक इलाकों से तथा पुनर तैनाती इलाकों से नियंत्रण रेखा के लिए सड़क का विकास व देखभाल करना तथा सरकार द्वारा युद्धकाल के दौरान विनिर्दिष्ट अन्य अतिरिक्त कार्यों का निष्पादन करना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages