अभ्यास समुद्री शक्ति 2023 - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 15 मई 2023

अभ्यास समुद्री शक्ति 2023

Exercise Marine Power

14 से 19 मई 2023 तक भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास का नाम है समुद्र शक्ति, 2023 में समुद्री शक्ति का चौथा संस्करण इंडोनेशिया में हो रहा है। इसका उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच पारस्परिकता जुडाव और आपसी सहयोग का विस्तार बढ़ाना है। इस अभ्यास में आईआरस कावारत्ती तथा भारतीय नौसेना का एक डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान और चेतक हेलिकॉप्टर भाग ले रहे हैं। वहीं इण्डोनेशिया नौसेना का प्रतिनिधित्व किआराय सुल्तान इस्कंदर मुदा सिएन टू 35 मेरीटाइम पट्रोल एयरक्राफ्ट और एस 5,65 पेंथर हेलिकॉप्टर द्वारा किया जा रहा है। अभ्यास के हार्बर चरण में आप युद्धपोत का दौरा पेशेवर विचार विमर्श विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान प्रदान खेल संबंधी गतिविधियों का आयोजन शामिल है। समुद्री चरण के दौरान हेलिकॉप्टर संचालन पनडुब्बी रोधी युद्ध, अभ्यास व वायु रक्षा अभ्यास तथा जलपोत संचालन की गतिविधियां आदि शामिल होंगी। गौरतलब है कि भारत की एक्ट ईस्ट नीति के अनुसरण में अभ्यास समुद्री शक्ति की कल्पना 2018 में द्विपक्षीय भारत इंडोनेशिया अभ्यास के रूप में की गई थी। ये अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करने और पूरे इंडो पैसिफिक में दोस्ती के मजबूत बंधन बनाने का प्रयास करता है। समुद्र शक्ति अभ्यास का तीसरा संस्करण 2021 में सुन्दा जलडमरूमध्य के इलाके में किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages