हरित सागर 2023 लॉन्च - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

हरित सागर 2023 लॉन्च

Harit Sagar

हाल ही में केंद्रीय पत्तन पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय ने नई दिल्ली में हरित पत्तन निवेश 2023 हरित सागर का शुभारंभ किया। इसका देश की बात करें तो इसका उद्देश्य जीरो कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को प्राप्त करने के व्यापक दृष्टिकोण को पूरा करना है। सभी बंदरगाहों पर पर्यावरण के अनुकूल कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देना है। हरित सागर दिशानिर्देश 2023 पत्तन विकास संचालन और रख रखाव में इकोसिस्टम के साथ कार्य कुशलता बढ़ाने की परिकल्पना पर आधारित है। यह पहल पतन संचालन में सक्षम हरित ऊर्जा के उपयोग भंडारण हेतु बंदरगाह क्षमता विकसित करने, हरित इंधन जैसे: ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया, ग्रीन मेथनॉल, इथेनॉल इत्यादि के कुशल प्रबंधन व सुरक्षित इस्तेमाल पर जोर देती है। इसके अलावा इस अवसर पर प्रमुख बंदरगाहों को वित्तवर्ष 2022-23 के दौरान उनके परिचालन और वित्तीय मानदंडों पर सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। उच्चतम वृद्धिशील सुधार दर्ज करने वाले बंदरगाहों को भी सम्मानित किया गया और उन्हें साल 2022-23 के दौरान उनके समग्र प्रदर्शन के आधार पर रेंक दी गई। वर्ष 2022-23 के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार 137.56 एमएमटी के उच्चतम कार्बो का प्रबंधन करने के लिए कांडला के दीन दयाल पोर्ट को दिया गया। वहीं पारादीप पोर्ट कोष के बर्थ डे आउटपुट पर बेहतरीन प्रदर्शन का पुरस्कार प्रदान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages