अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए एक बड़ी खबर - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 5 मई 2023

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए एक बड़ी खबर

M S Dhoni

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। फैंस एक बार फिर उनकी फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकेंगे। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को लोगों ने काफी पसंद किया था। 12 मई को सुशांत की ये फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ होगी। साल 2016 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने महेन्द्र सिंह धोनी की भूमिका निभाई थी। स्टार स्टूडियोज ने ट्विटर पर फिल्म को दोबारा रिलीज करने का ऐलान किया है। ट्वीट में लिखा, “जब माही पिच पर आएगा, पूरा इंडिया सिर्फ धोनी! धोनी! धोनी! चिल्लाएगा।” मेकर्स ने एक पोस्टर भी फिल्म का रिलीज किया, जिसमें लिखा है, “माही फिर आ रहा है।” यानि बड़े पर्दे पर दर्शकों को एक बार फिर धोनी(सुशांत) जमकर रन बरसाते हुए नजर आने वाले हैं।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages