मेरी लाइफ एप्प - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

मेरी लाइफ एप्प

my life app

केन्द्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री ने एक मोबाइल अप्लीकेशन मेरी लाइफ या माई लाइफ की शुरुआत की। इस ऐप का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के लिए युवा कार्य को प्रेरित करना है। यह लाइफ की अवधारणा से प्रेरित है। इसकी परिकल्पना कोप 26 में प्रधानमंत्री ने की थी यह एप्प पर्यावरण को बचाने में नागरिकों विशेषरूप से युवाओं की शक्ति को प्रदर्शित करेगी। इसमें पाँच विषय होंगे।
  1. ऊर्जा बचाओ
  2. पानी बचाओ
  3. प्लास्टिक के एकल उपयोग को कम करना
  4. दीर्घकालिक खाद्य प्रणाली को अपनाना
  5. स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना।
एप्प के अनुभव के जरिये लोगों को पाँच चुनौतियों 5 लाइफ कार्य को करने के लिए 5 जून की तरफ ली जाती है। एप्प गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध है। गौरतलब है कि मिशन लाइव पर्यावरण के लिए जीवनशैली की शुरुआत प्रधानमंत्री ने 20 अक्तूबर 2022 को केवडिया गुजरात में की थी। ये मिशन सरल कार्य के जरिये प्रत्येक व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन लाने पर ध्यान केन्द्रित करता है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय मिशन लाइफ के राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय कार्यान्वन के लिए केन्द्रीय नोडल मंत्रालय है। लाइव के प्रति अखिल भारतीय स्तर पर समर्थन में जागरुकता बढ़ाने हेतु वर्तमान में एक महीने का जन अभियान चल रहा है। ये जन अभियान 5 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाप्त होगा। आपको बतादे की मेरी लाइफ पोर्टल यानि मेरी लाइफ डॉट और को मंत्रालयों व संस्थानों हेतु एवं रिपोर्ट अपलोड करने व जन संघटन अभियान की प्रगति की जानकारी लेने के लिए विकसित किया गया है। मेरी लाइफ एप्प का शुभारंभ यूनिसेफ की भागीदारी में किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages