राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सप्ताह 2023 - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सप्ताह 2023

National Technology Week

11 से 14 मई 2023 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सप्ताह यानि नेशनल टेक्नोलॉजी वीक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम थी स्कूल से स्टार्टअप नवाचार के लिए युवा मस्तिष्क को प्रज्ज्वलित करना, यानि स्कूल टू स्टार्टअप इगनाईटिंग यंग इनोवेट। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर देश की प्रौद्योगिकी व वैज्ञानिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सप्ताह 2023 का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य अटल इनोवेशन मिशन कार्यक्रम पर प्राथमिक रूप से ध्यान दिया जाना। साथ ही नवाचार जीवन चक्र के विभिन्न क्षेत्रों से नए उत्पादों को प्रदर्शित करना था। कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया व मेक इन इंडिया पर प्रकाश डाला गया। गौरतलब है कि भारत के वैज्ञानिकों और उनकी उपलब्धियों के सम्मान में 11 मई को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। साथ ही ये दिन मई 1998 में सफल परमाणु परीक्षण की याद को चिह्नित करता है। ये दिवस पहली बार 11 मई 1999 को मनाया गया था। 2023 के लिए इस दिवस की थीम है। इंटीग्रेटिड अप्रोच इन साइंस एंड टेक्नॉलिजी फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages