PM Shri Scheme: पीएम श्री योजना
राइजिंग इंडिया के लिए प्रधान मंत्री स्कूल (PM-SHRI) योजना के तहत, 6,448 स्कूलों को उन्नयन के लिए चुना गया है। यह 2022 में घोषित एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार/राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकार/स्थानीय निकायों द्वारा प्रबंधित किए जा रहे चयनित मौजूदा स्कूलों को मजबूत करके देश भर में 14500 से अधिक स्कूलों का विकास करना । इस योजना में केंद्र, राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और स्थानीय निकायों द्वारा चलाए जा रहे मौजूदा स्कूल, जिनमें केवी, जेएनवी, राज्य सरकार के स्कूल और नगर निगमों द्वारा संचालित स्कूल शामिल हैं। केंद्र सरकार और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच 60:40 लागत साझाकरण अनुपात हैं।
चयन पैरामीटर
- पाठ्यचर्या, शिक्षाशास्त्र, और मूल्यांकन
- पहुँच और बुनियादी ढाँचा
- मानव संसाधन नेतृत्व
- समावेशी व्यवहार और लैंगिक समानता
- प्रबंधन, निगरानी और शासन
- लाभार्थी की संतुष्टि
Post a Comment