अब QR कोड करेगा चमत्कार - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 24 जून 2023

अब QR कोड करेगा चमत्कार

QR code

अगर आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। अब आपको छोटे पैकेज पर लगे QR कोड से प्रोडक्ट के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। अब पैकिंग पर सबकुछ लिखना संभव होगा। दरअसल, कई बार जब आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने जाते हैं तो पैकेजिंग के अंदर क्या है, उसका उपयोग कैसे करना है, उत्पाद कहां से आयात किया गया है या किसी अन्य जानकारी, सुझाव या शिकायत के लिए किससे संपर्क करना है, यह जानकारी पूरी नहीं होती थी। इसके पीछे एक बड़ी वजह पैकिंग का छोटा होना था, ऐसे में आज से क्यूआर कोड की व्यवस्था लागू कर दी गई है। पैकेजिंग पर सबकुझ प्रिंट करना आसान नहीं था, न ही ग्राहक के लिए इसे पढ़ना सुविधाजनक था, लेकिन अब एक क्यूआर कोड ने दोनों समस्याओं का समाधान कर दिया है। अब इलेक्ट्रॉनिक सामान की पैकिंग पर QR कोड की सुविधा मिलेगी। क्यूआर कोड में पैक के भीतर निर्माता, आयातक, आइटम के बारे में जानकारी होगी। QR कोड में इसके इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी भी देनी होगी। उत्पाद से संबंधित जानकारी, शिकायत, संख्या आदि का विवरण होना भी आवश्यक है। सरकार ने पैकेजिंग वाले इलेक्ट्रॉनिक सामानों के लिए क्यूआर कोड में जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। इस नए नियम से पारदर्शिता तो बढ़ेगी ही, घटिया/अविश्वसनीय और नकली पर नकेल कसना भी आसान हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages