भारत जल्द ही पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम का दूसरा चरण करेगा शुरू - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 24 जून 2023

भारत जल्द ही पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम का दूसरा चरण करेगा शुरू

passport service

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने कहा है कि देश में जल्‍द ही पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम के दूसरे संस्‍करण की शुरूआत की जायेगी। इस कार्यक्रम में नए और उन्‍नत ई-पासपोर्ट शामिल होंगे। पासपोर्ट सेवा दिवस पर आज अपने संदेश में उन्‍होंने नागरिकों को पासपोर्ट प्रदान करने से संबंधित सेवाओं को समय पर विश्‍वसनीय, सुगम, पारदर्शी और कुशल पद्धति से कार्यान्वित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि ये पहल नागरिकों को उन्‍नत पासपोर्ट सेवा प्रदान करने और उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए डेटा सुरक्षा की एक नई मिसाल पेश करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages