QS यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 28 जून 2023

QS यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024

QS University Rankings 2024

हाल ही में क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 जारी की गई। रैंकिंग में अमेरिका का मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शीर्ष पर जबकि यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैंब्रिज दूसरे स्थान पर रहा। इसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT बॉम्बे) विश्व स्तर पर 149वें स्थान पर रहते हुए भारत में सर्वश्रेष्ठ उच्च शैक्षणिक संस्थान के रूप में उभरा है। पिछले साल इसे 172वाँ स्थान मिला था। वहीं, शीर्ष 200 की सूची में जगह बनाने वाला दूसरा भारतीय विश्वविद्यालय IIT- दिल्ली रहा जो इस वर्ष 197वें स्थान पर है। आईआईटी बॉम्बे के अनुसंधान गुणवत्ता और प्रतिष्ठा में लगातार सुधार और प्रभावशाली प्रदर्शन ने इसे प्रमुखता तक पहुँचने में मदद की है। QS रैंकिंग में इस वर्ष चार नए विश्वविद्यालयों पेट्रोलियम और ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय, चितकारा विश्वविद्यालय, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय व भारतीय सांख्यिकी संस्थान सहित 45 भारतीय विश्वविद्यालय शामिल हैं। इस वर्ष, 13 भारतीय विश्वविद्यालय पिछले संस्करण की तुलना में कम रैंक पर हैं। शैक्षणिक प्रतिष्ठा को संकेतक के रूप में देखते हुए, इस वर्ष 15 संस्थान उच्च रैंक पर हैं, जहाँ अधिकांश संस्थानों में सुधार हुआ है। इस साल जिन संस्थानों की रैंकिंग गिरी है उनमें भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु 155 से घटकर 225 पर, IIT मद्रास 250 से 285 पर और IIT- दिल्ली हैं। इसके अलावा, जिन संस्थानों की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ उनमें दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) भी शामिल है जो 521 से 407 रैंक पर पहुँच गया है।

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 

यह इस रैंकिंग का 20वाँ संस्करण है। इस रैंकिंग में 104 स्थानों के 1,500 संस्थान शामिल हैं। रैंकिंग के इस नवीनतम संस्करण में मौजूदा संकेतकों के भार के अलावा स्थिरता, रोज़गार परिणाम और अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान नेटवर्क जैसे तीन नए मेट्रिक्स पेश किये गए। रोज़गार और स्थिरता पर ज़ोर देने वाली यह अपनी तरह की एकमात्र रैंकिंग है। ग़ौरतलब है कि इसकी शुरुआत 2004 में हुई थी। क्वाक्वेरेली साइमंड्स वैश्विक उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए सेवाओं, विश्लेषण और अंतर्दृष्टि का दुनिया का अग्रणी प्रदाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages