RBI Launches ‘Antardrishti’ Dashboard: RBI ने लॉन्च किया ‘अंतरदृष्टि' डैशबोर्ड - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 7 जून 2023

RBI Launches ‘Antardrishti’ Dashboard: RBI ने लॉन्च किया ‘अंतरदृष्टि' डैशबोर्ड

RBI

हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक(RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक वित्तीय समावेशन डैशबोर्ड लॉन्च किया है। 
इस डैशबोर्ड का नाम है- अंतरदृष्टि(Antardrishti) रखा गया है। यह RBI की कई नीतिगत पहलों को लागू करके वित्तीय समावेशन के समर्थन की दिशा में एक और क़दम है। इस का उद्देश्य वित्तीय समावेशन को बढ़ाना है। वर्तमान में इस डैशबोर्ड का इस्तेमाल RBI द्वारा अंतरिक स्तर पर किया जाएगा, लेकिन भविष्य में मल्टी स्टेकहोल्डर एप्रोच को अपनाया जाएगा
अंतरदृष्टि डैशबोर्ड की विशेषताओ की बात करें तो, यह देश में व्यापाक स्तर पर वित्तीय सेवाओं की कमी वाले क्षेत्रों का पता लगाकर इस पर काम करेगा। अंतरदृष्टि, प्रासंगिक डेटा रिकॉर्ड करके वित्तीय समावेशन के विकास का मूल्यांकन और ट्रैक करने हेतु आवश्यक ज्ञान प्रदान करेगा। यह वित्तीय समावेशन की प्रगति का आकलन तय मानकों के अनरूप करेगा साथ ही निगरानी में भी मददगार होगा। बता दें कि वित्तीय समावेशन की सीमा को मापने के लिए RBI ने 2021 में वित्तीय समावेशन(FI) सूचकांक लॉन्च किया था। इसमें वित्तीय समावेशन को पहुँच, उपयोगिता और गुणवत्ता के आधार पर मापा जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages