नमक की गुफाओं में कच्चे तेल का भंडारण - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 6 जून 2023

नमक की गुफाओं में कच्चे तेल का भंडारण

crude oil

सरकार के स्वामित्व वाली इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी फर्म इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) देश की रणनीतिक तेल भंडारण क्षमता बढ़ाने के सरकार के उद्देश्य के अनुरूप राजस्थान में नमक की गुफाओं में रणनीतिक तेल भंडार विकसित करने की संभावनाओं और व्यवहार्यता का अध्ययन कर रही है। नमक की गुफाएँ भूमिगत नमक संरचनाओं में निर्मित कृत्रिम गुफाएँ हैं, जो समाधान(घोल) खनन प्रक्रिया के दौरान पानी के इंजेक्शन द्वारा नमक के नियंत्रित विघटन द्वारा बनाई जाती हैं।
यह चट्टानी गुफाओं से भिन्न प्रकार होती है। भूमिगत चट्टानी गुफाओं के विपरीत, जो उत्खनन के माध्यम से विकसित की जाती हैं, नमक गुफाओं को समाधान खनन की प्रक्रिया द्वारा विकसित किया जाता है, जिसमें नमक को तोड़ने के लिए नमक निक्षेप की बड़े भूगर्भीय संरचनाओं में पानी पंप करना शामिल होता है।

नमक गुफा के लाभ

  1. चट्टानी गुफाओं को विकसित करने की तुलना में नमक की गुफाओं को बनाने की प्रक्रिया सरल, तेज और कम लागत वाली है।
  2. नमक की गुफाओं पर आधारित तेल भंडारण सुविधाएं भी स्वाभाविक रूप से अच्छी तरह से बंद होती हैं, साथ ही तेजी से तेल भरने और निकालने के लिए अपेक्षाकृत सुविधाजनक होती हैं।
  3. यह विशेषताएं उन्हें अन्य भूगर्भीय संरचनाओं में तेल भंडारण की तुलना में अधिक आकर्षक विकल्प बनाता है।
  4. इन गुफाओं के अंदर जो नमक होता है, उसमें बहुत कम तेल सोखने की क्षमता होती है, जो तरल और गैसीय हाइड्रोकार्बन के खिलाफ एक प्राकृतिक अभेद्य अवरोध पैदा करता है, जिससे गुफाएं भंडारण के लिए उपयुक्त हो जाती हैं।
  5. दुनिया के विभिन्न हिस्सों में नमक की गुफाओं का उपयोग तरल ईंधन और प्राकृतिक गैस के भंडारण के लिए किया जाता है।
  6. उन्हें संपीड़ित हवा और हाइड्रोजन के भंडारण के लिए भी उपयुक्त माना जाता है।
वर्तमान में ईआईएल समेत किसी भी भारतीय कंपनी के पास नमक गुफा आधारित रणनीतिक हाइड्रोकार्बन भंडारण के निर्माण के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी नहीं है। हालाँकि प्रौद्योगिकी तक पहुंच में इस अंतर को ईआईएल की जर्मनी की DEEP.KBB GmbH के साथ साझेदारी से भरने का प्रयास किया जा रहा है। जर्मनी की DEEP.KBB GmbH कंपनी जो गुफा भंडारण और समाधान खनन प्रौद्योगिकी में माहिर है। हालाँकि, अभी यह परियोजना प्रारम्भिक स्तर पर ही है।
नमक गुफा- आधारित भंडारण, जिसे सस्ता और कम श्रम और चट्टानी गुफाओं की तुलना में लागत - गहन माना जाता है, भारत की रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार की दिशा में क्रन्तिकारी कदम हो सकता है। देश की तीन मौजूदा रणनीतिक तेल भंडारण सुविधाएं - कर्नाटक में मंगलुरु और पाडुर में, और आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम- चट्टानी गुफाओं से बनी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages