विश्व पर्यावरण दिवस 2023 - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 5 जून 2023

विश्व पर्यावरण दिवस 2023

world environment day

विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। ये पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय दिवस है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत करना और उसके संरक्षण हेतु प्रोत्साहित करना है। यह दिन हर साल एक विशिष्ट थीम या स्लोगन के साथ आयोजित किया जाता है जो समय के प्रमुख पर्यावरणीय चिंता को संदर्भित करता है। वर्ष 2023 के लिए इस दिवस की थीम बी प्लास्टिक पॉल्यूशन अभियान के तहत प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर केन्द्रित है। आकड़ों के मुताबिक प्रतिवर्ष 400 मिलियन टन से ज्यादा प्लास्टिक का उत्पादन होता है। इसमें से आधे को केवल एक बार इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें से 10 फीसदी से भी कम को रिसाइकिल किया जाता है। हर साल एक अलग देश द्वारा इसकी मेजबानी की जाती है। 2023 में इस दिवस की मेजबानी कोटे डी आइवर द्वारा नीदरलैंड्स के साथ साझेदारी में की जा रही है। बता दें कि 2022 में से एक पोस्ट स्वीडन द्वारा किया गया था और इसका स्लोगन केवल एक प्रथ्वी यानी ओनली वन अर्थ था। पर्यावरण दिवस का विचार पहली बार मानव पर्यावरण पर उतरा सम्मेलन में पेश किया क्या था इसे स्टाकहोम सम्मेलन 1972 के रूप में भी जाना जाता है। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 1973 में मनाया गया था। यह दिवस समुद्री प्रदूषण अधिक जनसंख्या ग्लोबल वॉर्मिंग, टिकाऊ खपत और वन्यजीव अपराध जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर जन जागरुकता बढ़ाने के एक मंच के रूप में काम करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages