प्रकाशवती सर्वहितकारी विद्या मंदिर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 15 अगस्त 2023

प्रकाशवती सर्वहितकारी विद्या मंदिर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Prakashwati Sarvhitkari Vidya Mandir

तिरंगा खुलकर मुस्कुराया है, तोड़कर पराधीनता की बेड़ियों को देखो ध्वज कैसे मुस्कुराया है 

आज प्रकाशवती सर्वहितकारी विद्या मंदिर, केशव नगर जालंधर की तरफ से 77 वां स्वतंत्रता दिवस विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य श्रीमति दीपक राणा जी एवम् प्रबंध समिति के मार्गदर्शन में ध्वजारोहण करते हुए भारत माता के जयकारों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विशेष रूप से राष्ट्रीय सेवक संघ के प्रचारक श्री भानु जी, श्री बलदेव गुप्ता जी, गौ सेवक मंदीप बक्शी जी, सुमेश लूथरा जी, नरेश मल्होत्रा जी, राज कुमार नागपाल जी, हितेश चोपड़ा (नगर कार्यवाह हकीकत नगर ), प्रबंध समिति के अध्यक्ष मंदीप तिवारी जी, प्रबंधक वरिदंर पाल बंटी जी, राजेश शर्मा जी, जतिंदर कुमार अरोड़ा जी, अश्विनी गुप्ता जी, बलराज शर्मा जी, अनील तिवारी जी, विक्की पुजारा जी, अमरीक सिंहजी, जै किशन जी, शारदा जी, खन्ना जी, राहुल जामवाल जी, संतोष शर्मा जी, वरिदंर सिंह करवल जी, सुशील चौहान जी आदि उपस्थित हुए। 
सबसे पहले सभी सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने नृत्य, गायन, स्किट आदि की शानदार प्रस्तुति करते हुए समां बांधा। विद्यालय में आए मुख्य वक्ता श्री भानु जी ने विद्यार्थियों को संबोधन करते हुए कहा कि आज बड़े सौभाग्य का विषय है कि आज के दिन हमारा देश आजाद हुआ था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का शुभारंभ सन 1857 ई. को हुआ। एवम् 15 अगस्त 1947 को पूर्ण सफलता प्राप्त हुई। हमे और हमारे देश को ब्रिटिश से यह आजादी इतनी आसानी से नहीं मिली है। देश की आजादी पाने के लिए बहुत से क्रांतिकारी सेनानियों ने बलिदान दिया। प्रधानाचार्य श्रीमति दीपक राणा जी ने राष्ट्र के गौरव, शांति और समृद्धि से भरे आनंदमय स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह स्वतंत्रता दिवस आपके और आपके प्रियजनों के लिए खुशियाँ और सफलता लाए और हम उस आज़ादी का जश्न मनाएं। जिसके लिए हमारे पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी और एक स्वतंत्र राष्ट्र के नागरिक होने के आशीर्वाद को संजोकर रखें। 
अन्त में श्री कमल कांत ऐरी जी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज और स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय गान पर फाइल बनाने के लिए प्रेरित करते हुए आए हुए स्कूल प्रबंधन की तरफ से सभी लोगों का धन्यवाद किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages