स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक विविधताओं की प्रस्तुति ने बांधा समय - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 16 अगस्त 2023

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक विविधताओं की प्रस्तुति ने बांधा समय

Independence Day

जालंधर, 15 अगस्त: 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर श्री जै कृष्ण सिंह रोड़ी ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया, विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों द्वारा देशभक्ति पर आधारित शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान एसडी कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा राजस्थान लोक नृत्य किया गया। इसी प्रकार जहां के.एम.वी कॉलेज के छात्रों ने देशभक्ति को समर्पित पेशकारी दी, जबकि रैड क्रॉस के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने सांस्कृतिक विविधता और एचएमवी कालेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती प्रस्तुति दी।इसके इलावा एस.डी. फुलडवान सरकारी स्कूल की छात्राओं ने गिद्धा एवं पुलिस डीएवी की छात्राओं ने पंजाब का लोकप्रिय लोक नृत्य भांगडा पेश किया। इससे पहले विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढिया पीटी शो भी प्रस्तुत किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के अंत में एस.डी. कालेज की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत पेश किया गया।

Independence Day


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages