समुद्र की गहराई में मिला 20 हाथों वाला रहस्यमयी जीव - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 13 अगस्त 2023

समुद्र की गहराई में मिला 20 हाथों वाला रहस्यमयी जीव

sea

वैज्ञानिकों को पानी में रहने वाला एक ऐसा जीव मिला है जिसके 20 हाथ हैं। ये देखने में बहुत ही अजब लगता है और स्ट्रॉबेरी के आकार का है। ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के वैज्ञानिकों की टीम ने इसका पता लगाया है। इसे अंटार्कटिक स्ट्रॉबेरी फीदर कहा गया है क्योंकि यह स्ट्रॉबेरी के आकार का है। यह पर्पल से लाल रंग में दिखता है।समुद्री जीवों की रहस्यमयी दुनिया में एक और नया नाम जुड़ा है। यह 20 हाथ वाला जीव है जो स्ट्रॉबेरी जैसा दिखता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, उन्होंने अंटार्कटिक महासागर में 2008 से 2017 के बीच कई यात्राएं कीं। वे इस दौरान क्रिप्टिक मरीन जीवों की खोज कर रहे थे। यानि कि ऐसे जीव जो छुपे हुए हैं। इन्हें प्रोमेक्रोक्रिनस स्पिसीज कहा जाता है। शोधकर्ताओं की टीम ने सिपल कोस्ट, डिएगो रामिरेज़ और प्रिंस एडवर्ड आइलैंड से सैम्पल इकट्ठा किए। कुल मिलाकर वैज्ञानिकों को 7 नई प्रजातियां इस खोज के दौरान मिलीं। ये सभी Promachocrinus के अंतर्गत आती थीं। इस खोज के बाद अंटार्कटिक फीदर स्पिसीज की संख्या 8 हो गई। इनका साइंटिफिक नेम Promachocrinus fragarius बताया गया है। फ्रेगारियस शब्द लेटिन शब्द 'फ्रेगम' से जुड़ा है जिसका मतलब स्ट्रॉबेरी होता है।
शोधकर्ताओं ने इन जीवों के बारे में बताते हुए कहा है कि ये ऐसे प्राणी हैं जो 65 मीटर की गहराई से लेकर 1170 मीटर की गहराई तक भी पाए जा सकते हैं। यानि कि ये काफी गहरे पानी में रहने वाले जीव हैं। पहली नजर में देखने पर यह एक एलियन जैसा दिखता है। शोधकर्ताओं ने इसे करीब से देखा तो पाया कि इसका आकार स्ट्रॉबेरी के जैसा है, और इसका रंग पर्पल है। खोजकर्ताओं ने कहा है कि अंटार्कटिका की डार्क टेक्सा या अनखोजी हुई प्रजातियों को पहचानने में सामान्य से ज्यादा समय लगता है। इनकी पहचान मॉलिक्यूलर डेटा के आधार पर ही की जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages