12GB रैम, 8500mAh बैटरी के साथ Vivo Pad Air लॉन्च, जानें कीमत - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 14 अगस्त 2023

12GB रैम, 8500mAh बैटरी के साथ Vivo Pad Air लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Pad Air

वीवो ने पिछले हफ्ते चीनी बाजार में वीवो पैड एयर पेश किया था। आज कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पैड एयर की कीमत और उपलब्धता की जानकारी दे दी है। यहां हम आपको Vivo Pad Air के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

वीवो पैड एयर की कीमत

कीमत की बात करें तो Vivo Pad Air के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,708 रुपये) है। 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,010 रुपये) है। 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,464 रुपये) है। वहीं, 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,599 (लगभग 29,917 रुपये) है। यह टैबलेट फ्री ब्लू, ब्रेव पावर और ईज़ी सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। पैड एयर चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 18 अगस्त से शुरू होगी। फिलहाल, चीन के बाहर इस टैबलेट की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

स्पेसिफिकेशन

वीवो पैड एयर में 11.5 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2.8K पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और आस्पेक्ट रेशियो 3:2 है। वीवो पैड एयर में 8,500mAh की बैटरी है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह टैबलेट ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ आता है। इस टैबलेट में 12GB रैम और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज है। यह टैबलेट एंड्रॉइड 13 पर आधारित ओरिजिनओएस 3.0 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वीवो पैड एयर वीवो पेंसिल 2 स्टाइलस को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इस टैबलेट में 5GHz वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। टैबलेट का पिछला आवरण धातु से बना है। टैबलेट की मोटाई 6.67mm और वजन 530 ग्राम है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages