Apple iPhone SE 4 को iPhone 14 जैसे डिजाइन के साथ कर सकता है लॉन्च - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 14 अगस्त 2023

Apple iPhone SE 4 को iPhone 14 जैसे डिजाइन के साथ कर सकता है लॉन्च

Apple

अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple के iPhone SE 4 में USB टाइप-C पोर्ट दिया जा सकता है। कंपनी के आने वाले iPhones में मॉडर्न USB कनेक्टर का सपोर्ट मिल सकता है। iPhone SE 4 में फेस आईडी सपोर्ट के साथ एक एक्शन बटन होने की संभावना है। एक्शन बटन की शुरुआत इस साल लॉन्च होने वाले iPhone 15 Pro से हो सकती है। सूत्रों से पता चला है कि iPhone SE 4 का डिजाइन पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 14 जैसा ही होगा। इससे संकेत मिलता है कि यह कंपनी के SE सीरीज के स्मार्टफोन में नॉच-आधारित डिस्प्ले वाला पहला स्मार्टफोन होगा। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि पिछले SE मॉडल की तरह इसमें भी सिंगल रियर कैमरा दिया जाएगा। Apple ने पहले जानकारी दी थी कि वह नए iPhones में लाइटनिंग पोर्ट की जगह USB टाइप-C का इस्तेमाल करेगा। iPhone SE 4 में टच आईडी सेंसर भी दिया जा सकता है। Apple 12 सितंबर को एक इवेंट में iPhone 15 की नई सीरीज लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हो सकते हैं। जून तिमाही में कंपनी ने भारत में रेवेन्यू रिकॉर्ड बनाया है। इसकी वजह iPhone की जोरदार बिक्री हुई है। 
हाल ही में भारत दौरे पर आए कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कहा है कि वह दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में कंपनी की ग्रोथ से खुश हैं। कुक ने कहा कि एप्पल भारत में मौजूद बड़े अवसर का फायदा उठाने के लिए अपने प्रयास बढ़ाएगी। देश के बड़े स्मार्टफोन बाजार में एप्पल की हिस्सेदारी कम है। Apple ने बताया है कि देश में लॉन्च किए गए नए स्टोर्स का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। भारत में संभावनाओं के बारे में एक सवाल पर कुक ने कहा, "हमने जून तिमाही में देश में रिकॉर्ड राजस्व हासिल किया है और हमारी वृद्धि दोहरे अंक में रही है। हमने पिछली तिमाही में अपने पहले दो स्टोर भी खोले हैं। ये स्टोर हमारी अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। कंपनी की योजना भारत में डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर सेगमेंट में और अधिक निवेश करने की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages