Global India AI Conference: 'ग्लोबल इंडिया Al 2023' सम्मेलन - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 31 अगस्त 2023

Global India AI Conference: 'ग्लोबल इंडिया Al 2023' सम्मेलन

Global IndiaAI Conference

अक्तूबर 2023 में भारत 'ग्लोबल इंडिया AI 2023' सम्मेलन की मेज़बानी करेगा। इसका आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। यह ग्लोबल इंडिया AI सम्मेलन का पहला संस्करण है। इसमें भारत और विश्व के प्रमुख एआई प्रतिभागी, शोधकर्ता, स्टार्टअप और निवेशक हिस्सा लेंगे। 'सेमीकॉन इंडिया' सम्मेलन की सफलता के बाद यह सम्मेलन भारत के आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) परिदृश्य को प्रभावित करेगा। ‘ग्लोबल इंडिया AI 2023' सम्मेलन को 14-15 अक्तूबर को आयोजित करने की योजना है। इस सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करने का कार्य एक संचालन समिति को सौंपा गया है। केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री इस समिति के अध्यक्ष होंगे। सम्मेलन वाइब्रेंट इंडिया AI इकोसिस्टम के लिए एक प्रदर्शन के रूप में भी काम करेगा। इसमें डीआई भाषिणी, इंडिया डेटासेट प्रोग्राम, स्टार्टअप के लिए इंडिया AI फ्यूचर डिज़ाइन प्रोग्राम और विश्व स्तरीय Al प्रतिभा को पोषित करने हेतु समर्पित इंडिया AI फ्यूचर स्किल्स प्रोग्राम जैसी प्रमुख पहलें शामिल हैं। ग़ौरतलब है कि सरकार का विज़न आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य और कई क्षेत्रों में इसके प्रभाव पर विचार-विमर्श करने हेतु विश्व की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को एक छत के नीचे इकत्रित करना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages