Super Blue Moon: जाने क्या है 'सुपर ब्लू मून' - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 31 अगस्त 2023

Super Blue Moon: जाने क्या है 'सुपर ब्लू मून'

Super Blue Moon

हाल ही में आसमान में सुपर ब्लू मून की दुर्लभ छटा देखी गई है। इसमें चंद्रमा पृथ्वी से सबसे करीब 357, 344 किमी की दूरी पर था। साथ ही इस समय शनि चंद्रमा के ऊपरी भाग से लगभग पाँच डिग्री ऊपर एक चमकीले बिंदु के रूप में भी दिखाई दिया। दरअसल, जब एक ही माह में दो पूर्ण चंद्र या सुपर मून होते हैं, तो दूसरा वाला सुपर ब्लू मून कहलाता है। अगस्त माह में दो पूर्ण चंद्र हुए और पहला सुपर मून एक अगस्त को हुआ था। यह एक खगोलीय घटना है, जो चंद्रमा के पृथ्वी के करीब आने पर होती है। इसमें पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी कम होने के कारण, चंद्र पिंड नियमित रूप की तुलना में बड़ा, पूर्ण और चमकीला दिखाई देता है। 'नियमित पूर्णिमा की तुलना में, सुपर ब्लू मून लगभग 14% बड़ा दिखाई देता है। इस कारण चंद्रमा अन्य दिनों की अपेक्षा बड़ा व अधिक चमकदार नज़र आता है। इसे ब्लू मून नाम दिया गया है, लेकिन इस शब्द का चंद्रमा के रंग से कोई संबंध नहीं है। यह वैसे ही अधिक चमक के साथ नज़र आता है, जैसा पूर्णिमा को दिखाई देता है। नासा के मुताबिक़, सुपर ब्लू मून की घटना लगभग एक दशक में एक बार घटित होती है। 2023 के बाद अब सुपर ब्लू मून घटना के 2037 में दिखाई देने की उम्मीद है।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages