World Sanskrit Day: विश्व संस्कृत दिवस - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 31 अगस्त 2023

World Sanskrit Day: विश्व संस्कृत दिवस

World Sanskrit Day

'विश्व संस्कृत दिवस हर साल श्रावण महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस 31 अगस्त को यानि कि आज मनाया जा रहा है। इसे अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत दिवस, संस्कृत दिवस और विश्व संस्कृत दिनम के रूप में भी जाना जाता है। इसका उद्देश्य, विश्व की सबसे प्राचीन भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त संस्कृत के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। ग़ौरतलब है कि पहला विश्व संस्कृत दिवस 1969 में मनाया गया था। यह दिवस प्रतिष्ठित संस्कृत विद्वान और व्याकरणविद् पाणिनी की जयंती पर श्रद्धांजलि के रूप में भी मनाया जाता है। संस्कृत को अक्सर देववाणी भी कहा जाता है, यानी देवताओं की भाषा, संस्कृत भाषा को दो भागों में बांटा गया है:

  1. वैदिक
  2.  शास्त्रीय

यह भारत की सबसे पुरानी और प्राचीन भाषाओं में से एक है। आए जानते है संस्कृत से अंग्रेज़ी भाषा में लिये गए कुछ प्रमुख शब्द :

Bungalow

बांग्ला से व्युत्पन्न- जो भारत में बंगाली शैली के घरों को संदर्भित करता है।

Pundit 

किसी विशिष्ट क्षेत्र के विशेषज्ञ, प्राधिकारी या जानकार व्यक्ति को संदर्भित करता है।

Bandana 

यह बंधना से लिया गया है, जिसका अर्थ है 'बांधना'; आधुनिक अंग्रेज़ी में यह एक बहुउद्देशीय रुमाल या कपड़े के एक टुकड़े के लिये इस्तेमाल किया जाता है।

Mantra 

यह मन को एकाग्र करने के लिए ध्यान, जप या आध्यात्मिक प्रथाओं हेतु वाक्यांश, शब्द या ध्वनि का प्रतीक है।

Nirvana 

यह आत्मज्ञान, मुक्ति या आनंद की अंतिम स्थिति को व्यक्त करता है।

Avatar 

मूल रूप से हिंदू धर्म में एक देवता के भौतिक अवतार हेतु एक शब्द; लेकिन अंग्रेज़ी में एक आभासी प्रतिनिधित्व या चरित्र को संदर्भित करता है।

Yoga 

आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास को संदर्भित करता है।

Karma 

जीवन में किसी के कर्मों का उसके भविष्य के अनुभवों या परिस्थितियों को प्रभावित करना है।

Guru 

एक जानकार, विशेषज्ञ या आधिकारिक व्यक्ति का वर्णन करता है।

Chakra

संस्कृत में चक्र का अर्थ है 'पहिया' या 'वृत्त'; लेकिन अंग्रेज़ी में इसका उपयोग अक्सर शरीर में ऊर्जा केंद्रों का वर्णन करने के लिए किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages