'इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023' जारी - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

'इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023' जारी

India Aging Report

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष, भारत(UNFPA ) ने इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023 जारी की है। रिपोर्ट में कहा है कि 2046 तक संभावना है कि देश में बुजुर्गों की आबादी बच्चों की आबादी से अधिक हो जाएगी। इसके अलावा देश में 2050 तक भारत की आबादी में 20% आबादी वृद्धों और बुजुर्गों की हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 60 वर्ष की आयु वाला पुरुष अगले 18.3 वर्ष और जी सकता है। जबकि इस मामले में महिलाएँ पुरुषों से ज्यादा 60 वर्ष के बाद 19 वर्ष और जी सकती हैं। वृद्ध पुरुषों की तुलना में वृद्ध महिलाओं की संख्या ज्यादा होगी। 2031 तक 60 से अधिक उम्र की आबादी में 1000 पुरुषों पर 1078 महिलाएँ होंगी। रिपोर्ट के अनुसार बिहार देश का सबसे युवा राज्य है वहीं केरल सबसे बुजुर्ग राज्य है।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष, भारत (UNFPA, INDIA)

यह संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख एजेंसी है। यह 1974 से भारत में काम कर रहा है। इसका मिशन एक ऐसी दुनिया बनाना है जहाँ हर गर्भावस्था वांछित हो, हर प्रसव सुरक्षित हो और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करते हुए हर युवा अपनी क्षमता से कार्य कर सके। यह जेंडर एम्पावरमेंट और समानता को बढ़ाना, मातृ मृत्यु को कम करना, परिवार नियोजन की अधूरी आवश्यकता को समाप्त करना तथा लिंग आधारित हिंसा और हानिकारक प्रथाओं को समाप्त करने का प्रयास कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages