ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स

global innovation index

हाल ही में ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023 जारी की गई। इस रैंकिंग में भारत ने 40वाँ स्थान प्राप्त किया। बता दें कि 2022 की रैंकिंग में भी भारत 40वें स्थान पर था। इस रैंकिंग में भारत 37 निम्न-मध्यम आय वर्ग में पहले स्थान पर और मध्य और दक्षिण अमेरिका की 10 अर्थव्यवस्थाओं में पहले स्थान पर है। इसमें स्विट्ज़रलैंड लगातार 13वें वर्ष शीर्ष पर रहा। इसके बाद क्रमशः स्वीडन, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और सिंगापुर का स्थान है। शीर्ष 30 में एकमात्र मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्था चीन अब 12वें स्थान पर है जबकि जापान 13वें स्थान पर है। ग़ौरतलब है कि GII, 132 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के प्रदर्शन व नवीनतम वैश्विक नवाचार रुझानों को ट्रैक करता है। इसे विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा जारी किया जाता है। इसका मूल उद्देश्य नवाचारों और तकनीकों को सामाजिक व आर्थिक चुनौतियों एवं बदलावों में शामिल करना है। इसका उपयोग विभिन्न सरकारों द्वारा अपने नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र का आकलन और सुधार करने तथा नीतियों को सुधारने में किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages