गुजरात में मिली दुर्लभ धातु 'वैनेडियम' - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 23 सितंबर 2023

गुजरात में मिली दुर्लभ धातु 'वैनेडियम'

vanadium

हाल ही में गुजरात में अलंग के पास खंभात की खाड़ी से एकत्र किए गए तलछट के नमूनों में वैनेडियम की उपस्थिति का पता चला है। गौरतलब है कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कुछ महीने पहले जम्मू और कश्मीर में 5.9 मिलियन टन लिथियम भंडार की खोज की थी। वैनेडियम, मुख्य रूप से 55 विभिन्न खनिजों में पाया जाता है, इसके शुद्ध रूप में निकालना अक्सर चुनौतीपूर्ण और महँगा होता है। हालाँकि, खंभात की खाड़ी में, इसकी पहचान खनिज टिटानोमैग्नेटाइट के भीतर की गई है, जो पिघले हुए लावा के तेजी से ठंडा होने से बनता है। आए जनते है वैनेडियम के बारे में:
वेनेडियम की परमाणु संख्या 23 है। यह एक कठोर, सिल्वर-ग्रे रंग की अघातवर्धनीय धातु है, जो पृथ्वी पर पाए जाने वाले दुर्लभ तत्त्वों में से एक है। यह एक मूल्यवान धातु है जिसका उपयोग स्टील और टाइटेनियम को मज़बूती प्रदान करने के लिये किया जाता है। वैनेडियम बैटरी निर्माण में उपयोग किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण कच्चा माल है, जो इस उद्योग को तेजी से बढ़ाएगा। जेट इंजन और उच्च गति वाले विमान फ्रेम के लिए घटकों के निर्माण में टाइटेनियम और एल्यूमीनियम के साथ वैनेडियम की मिश्र धातु महत्त्वपूर्ण है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages