साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2023 - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023

साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2023

Literature

स्टॉकहोम की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज़ द्वारा साहित्य में नोबेल पुरस्कार 2023 की घोषणा कर दी गई है। 2023 के लिये यह पुरस्कार नॉर्वेजियन उपन्यासकार और नाटककार जॉन फॉंसे को दिया जा रहा है। यह पुरस्कार उन्हें "for his innovative plays and prose which give voice to the unsayable” के लिए प्रदान किया गया। गौरतलब है कि अकादमी ने नॉर्वेजियन नाइनोर्स्क में लिखे गए फॉसे के कई नाटकों, उपन्यासों, कविता संग्रहों, निबंधों, बच्चों की किताबों और अनुवादों को सम्मानित किया है। इनके पुरस्कृत कार्यों का पचास से अधिक भाषाओं में अनुवाद किया गया है। इनके नाटकों का दुनियाभर में एक हजार से अधिक बार मंचन किया गया है। आएं जानते है साहित्य में नोबेल पुरस्कार के बारे में:-
साहित्य में नोबेल पुरस्कार वर्ष 1901 से 2022 के बीच 119 नोबेल पुरस्कार विजेताओं को 115 बार प्रदान किया गया है। साहित्य में नोबेल पदक स्वीडिश मूर्तिकार और उत्कीर्णक एरिक लिंडबर्ग द्वारा डिज़ाइन किया गया था। यह एक लॉरेल के पेड़ के नीचे बैठे एक युवक का प्रतिनिधित्व करता है, जो मंत्रमुग्ध होकर म्यूज़ का गीत सुनता है और लिखता है। हाल के वर्षों में, यह पुरस्कार फ्रांसीसी लेखक एनी एर्नाक्स (2022), तंजानिया के उपन्यासकार अब्दुलरज़ाक गुरनाह (2021), अमेरिकी कवि और निबंधकार लुईस ग्लुक (2020) और ऑस्ट्रियाई लेखक पीटर हैंडके (2019) को प्रदान किए गए हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages