यूएनएससी की पहली बैठक की वर्षगांठ - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

यूएनएससी की पहली बैठक की वर्षगांठ

unsc

साल 1946 में 17 जनवरी को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी यूएनएससी की पहली बैठक हुई थी। सुरक्षा परिषद ने अपनी पहली बैठक तैयारी आयोग की रिपोर्ट सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के चयन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव की नियुक्ति पर विचार के साथ शुरू की थी। यह संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है। इसकी स्थापना साल 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा की गई थी। यह परिषद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए काम करता है। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है। इस परिषद में 15 सदस्य होते हैं। जिनमें पांच सदस्य स्थाई और 10 सदस्य अस्थाई होते हैं। पांच स्थाई सदस्य संयुक्त राज्य अमेरिका, रूसी संघ, फ्रांस, चीन और यूनाइटेड किंगडम है। 10 अस्थाई सदस्य 2 साल के कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं। इनकी सीटें क्षेत्रीय आधार पर वितरित की जाती हैं। सुरक्षा परिषद के प्रत्येक सदस्य के पास एक वोट यानी वीटो होता है। मामलों पर सुरक्षा परिषद के निर्णय स्थाई सदस्यों की सहमति मतों सहित नौ सदस्यों के सकारात्मक वोट द्वारा किए जाते हैं। पांच स्थाई सदस्यों में से एक का वोट नहीं होने पर, प्रस्ताव के पारित होने पर रोक लग जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages