भक्ति की सुगंध से सुगंधित हुई अयोध्या - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 16 जनवरी 2024

भक्ति की सुगंध से सुगंधित हुई अयोध्या

Ayodhya

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामलीला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू हो चुका है। इस बीच अयोध्या में गुजरात से लाई गई 108 फीट की अगरबत्ती को जलाया गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज की मौजूदगी में 108 फीट की अगरबत्ती जलाई गई। जिसको लेकर यह कहा जा रहा है कि अगरबत्ती करीब डेढ़ महीने तक अयोध्या में आसपास के कई किलोमीटर तक के क्षेत्र को सुगंधित करती रहेगी।
गुजरात कि वड़ोदरा से इसे बनाने वाले रामभक्त विहा भरवाड़ और 25 अन्य लोग इसे लेकर अयोध्या पहुंचे थे। इस अगरबत्ती का वजन 3610 किग्रा है और इसकी चौड़ाई 3.5 फीट है। कहा जा रहा है कि अगरबत्ती पर्यावरण के अनुकूल है। जिसे बनाने में 376 ग्राम गुग्गुल यानी गोंद, 376 किलो नारियल के गोले, 1470 किलो गाय के गोबर, 420 किलो जड़ी बूटियां और 190 किलो घी का इस्तेमाल किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages