राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2024 - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2024

National Startup Day

16 जनवरी को देश भर में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग यानी डीपी आईआईटी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस वीक का आयोजन 10 जनवरी से 18 जनवरी तक किया जा रहा है। बता दें कि राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस को मनाने का उद्देश्य देश के स्टार्टअप, उद्यमियों, निवेशकों, नीति निर्माताओं और अन्य हित धारकों को एक साथ लाना है। इंवेस्ट इंडिया वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने अक्टूबर 2023 तक 763 जिलों में फैले 112718 से अधिक डीपीआईआईटी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप दर्ज किए गए। इसी के साथ भारत विश्व स्तर पर तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र की स्थिति में पहुंच गया है। 2022 में भारतीय स्टार्टअप्स ने 42 बिलियन डॉलर की बड़ी फंडिंग आकर्षित की, जो 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने की भारत की आकांक्षा में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है। हालांकि इस साल भारत के तकनीकी क्षेत्र की फंडिंग में भारी गिरावट देखी गई। गौरतलब है कि इस वर्ष देश स्टार स्टप को बढ़ावा देने वाले स्टार्टअप इंडिया पहल के आठ उल्लेखनीय वर्षों का जश्न मना रहा है।
यह भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है। इसे 16 जनवरी 2016 को लॉन्च किया गया था इसका उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना और उभरते उद्यमियों को अवसर प्रदान करने के लिए देश में एक मजबूत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है। इस पहल की कार्ययोजना निम्नलिखित तीन क्षेत्रों पर केंद्रित है:
    1. सरलीकरण और हैंड होल्डिंग यानी सिंपलीफिकेशन एंड हैंड होल्डिंग
    2. फंडिंग सहायता और प्रोत्साहन यानी फंडिंग सपोर्ट एंड इंसेंटिव्स
    3. उद्योग अकादमिक साझेदारी और उष्मा यान यानी इंडस्ट्री अकडम या पार्टनरशिप एंड इनक्यूबेशन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages