हर साल 11 जनवरी को लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई जाती है। लाल बहादुर शास्त्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। इनका जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पास मुगल सराय में हुआ था। इन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया और भारत के भविष्य को आकार देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह लाला लाजपत राय द्वारा स्थापित सर्वेंट्स ऑफ द पीपल सोसाइटी के आजीवन सदस्य बने। यहां इन्होंने पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करना शुरू किया और बाद में इस सोसाइटी के अध्यक्ष भी बने। इन्होंने असहयोग आंदोलन और नमक सत्याग्रह में भी भाग लिया। भारत को आजादी मिलने के बाद साल 1961 में यह भारत के गृह मंत्री बने और इन्हें भ्रष्टाचार निरोधक समिति के लिए नियुक्त किया गया। भारत के खाद्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इन्होंने साल 1965 में भारत में हरित क्रांति को बढ़ावा दिया। इन्होंने साल 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध को समाप्त करने के लिए ताशकंद घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। 11 जनवरी 1966 को ताशकंद में इनका निधन हो गया। साल 1966 में इन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
0 टिप्पणियाँ