डब्ल्यू.एच.ओ ने लॉन्च किया आईसीडी-11

who

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्लू एओ ने इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिजीज यानी आईसीडी-11 पारंपरिक चिकित्सा मॉड्यूल-2 लॉन्च किया। इस मॉड्यूल में आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी चिकित्सा पर आधारित रोगों से संबंधित डेट और शब्दावली को शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें रोगों को परिभाषित करने वाली शब्दावली को एक कोड के रूप में अनुक्रम किया गया है। इन कोट का उपयोग समाज में विभिन्न बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए भविष्य की रणनीति बनाने के लिए भी किया जा सकता है। साथ ही इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जाएगा। आईसीडी-11 में सूचीबद्ध डाटा वैश्विक उपयोग के लिए उपलब्ध होगा और इससे भारत की नियमित स्वास्थ्य प्रणाली और मजबूत होगी। इस कार्यक्रम में ब्राजील, बांग्लादेश, मलेशिया, मॉरिशस और ब्रिटेन सहित डब्ल्यू एओ के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने देशों में पारंपरिक चिकित्सा की वर्तमान स्थिति के बारे में अपने अनुभव साझा किए।

इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिजीज(आईसीडी)

यह दुनिया भर में स्वास्थ्य रुझानों और आंकड़ों की पहचान करने का आधार है। इसमें चोटों बीमारियों और मृत्यु के कारणों के लिए लगभग 55 हजार अद्वितीय कोड शामिल हैं। यह एक सामान्य भाषा प्रदान करता है, जो स्वास्थ्य पेशेवरों को दुनिया भर में स्वास्थ्य जानकारी साझा करने की अनुमति देता है। इससे यह समझने में मदद मिलती है कि किस कारण से लोग बीमार पड़ते हैं, मर जाते हैं, और पीड़ा को रोकने और जीवन बचाने के लिए क्या करते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यू.एच.ओ)

स्वास्थ्य के लिए यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है। यह एक अंतर सरकारी संगठन है जो आमतौर पर स्वास्थ्य मंत्रालयों के माध्यम से अपने सदस्य राज्यों के साथ मिलकर काम करता है। इसकी स्थापना साल 1948 में की गई थी। इसका मुख्यालय जिनेवा स्विटजरलैंड में स्थित है।

डब्ल्यू.एच.ओ के कार्य

अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संबंधी कार्यों पर निर्देशक एवं समन्वय प्राधिकरण के रूप में कार्य करना, सरकारों के अनुरोध पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सहायता प्रदान करना, संयुक्त राष्ट्र के साथ विशेष एजेंसियों, सरकारी स्वास्थ्य प्रशासन, पेशेवर समूहों और ऐसे अन्य संगठनों जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी है के साथ प्रभावी सहयोग स्थापित करना और ऐसे वैज्ञानिक और पेशेवर समूहों के मध्य सहयोग को बढ़ावा देना, जो स्वास्थ्य प्रगति के क्षेत्र में योगदान करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट