राम भक्तों के लिए खुशखबरी, अयोध्या जाना अब हुआ आसान; जानें

ayodhya dham

रामलीला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले अवधपुरी को सजाया संवारा जा रहा है। इसके साथ ही रामनगरी में पहुंचने वाले मेहमानों के स्वागत की भी खास तैयारियां की जा रही है। क्योंकि रामनगरी में पहुंचना अब और भी आसान हो गया है। यहां कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत भी हो चुकी है और अब 10 जनवरी से श्रद्धालुओं को दिल्ली टू अयोध्या की नियमित फ्लाइट भी मिलने लगेंगी।
रामनगरी अयोध्या में महाऋषि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट तैयार है। 22 जनवरी को अवधपुरी में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के महा उत्सव से पहले यहां से विमानों की उड़ान शुरू हो चुकी है। 6 जनवरी को इस एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की सर्विस का आगाज हुआ। रिकॉर्ड 20 महीने में तैयार हुआ यह एयरपोर्ट। आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लेस है। एयरपोर्ट अब लोगों के लिए तैयार है और पूरी तरीके से अयोध्या एयरपोर्ट से अब लोगो ने अपने गंतव्य स्थान पर जाना शुरू कर दिया है और ऐसे में साफ तौर से इस एयरपोर्ट के बन जाने के बाद लोगों को काफी सुविधा भी हुई है। भले ही 22 तारीख को प्रणा प्रतिष्ठा है। लेकिन लोगो ने अभी से देश और विदेश की यात्रा इस एयरपोर्ट से शुरू कर दि है।
इंडिगो 10 जनवरी से दिल्ली से अयोध्या और अयोध्या से दिल्ली की नियमित उड़ाने शुरू कर रहा है। वही 11 जनवरी से अहमदाबाद और अयोध्या के बीच हफ्ते में तीन फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। 16 जनवरी से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ाने यहां से शुरू होंगी। दूसरी एयरलाइंस भी जल्द ही अयोध्या की उड़ाने शुरू कर सकती है। महाऋषि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट शुरू होना यहां के लोगों के लिए सपने के साकार होने से कम नहीं महाऋषि एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने की खुशी मुसाफिरों के चेहरे पर साफ नजर आई।
प्रधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर 2023 को अयोध्या को इंटरनेशनल हवाई अड्डे की सौगात दी थी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह और उसके बाद अयोध्या आने वालों की संख्या में जबरदस्त इजाफा होने की उम्मीद है। ऐसे में इस एयरपोर्ट से मुसाफिरों को काफी आसानी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट