जाने: सर्दियों में गठिया के कारण दर्द और सूजन क्यों बढ़ जाती है?

Joint Pain

सर्दियों में जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ जाती है। खासकर ओस्टियो अर्थराइटिस के मरीज या जिन्हें पहले से कोई चोट लगी होती है उन्हें सर्दियों में दिक्कत ज्यादा होती है। सर्दियों के मौसम में गिरता तापमान जोड़ों के दर्द के लिए घातक साबित होता है। ऑर्थोपेडिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। खासकर गठ के रोगियों को सर्दियों के दौरान जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ जाती है। वहीं ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित लोगों के जोड़ों और घुटनों का दर्द बढ़ जाता है। खासकर जिन लोगों को पहले से चोट लगी हुई होती है। उनकी मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द भी सर्दियों में उभर जाता है। पहले समझते हैं कि आखिर ठंड के मौसम के दौरान जोड़ों में दर्द की क्या वजह होती है। दरअसल सर्दियों में गिरते तापमान से शरीर की मांसपेशियों में ऐठन और जोड़ों में अकरण होने लगती है। मांसपेशियां सिकुड़ने के कारण बॉडी में ब्लड फ्लो प्रभावित होने लगता है। ऐसे में हमारी बॉडी में दर्द वाले रिसेप्टर्स ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। बॉडी में ब्लड फ्लो के प्रभावित होने के चलते ऑक्सीजन की सप्लाई में भी कमी होने लगती है। यह भी जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द की वजह बनती है। वहीं कम तापमान से जोड़ों के भीतर तरल पदार्थ गाढ़ा हो जाता है और इसमें रगड़ के चलते दर्द बढ़ जाता है। जोड़ों में दर्द की एक और वजह सर्दी के दिनों में पानी का सेवन कम करना भी है। दरअसल ठंड में प्यास कम लगती है और बॉडी में तरल पदार्थों की मात्रा कम हो जाती है। इससे शरीर के अंदर का साइनो वियल फ्लूइड प्रभावित होता है। साइनो वियल फ्लूइड का काम हड्डियों को मजबूत बनाना और जोड़ों के बेहतर कामकाज में मदद करना होता है। ये हड्डियों को आपस में रगड़ खाने से रोकता है।
अब सर्दी के मौसम में जोड़ों के दर्द से निजात पाने की बात करते हैं। सबसे पहले तो ठंड के मौसम में पर्याप्त धूप का सेवन करें। इससे मिलने वाली विटामिन डी शरीर में हड्डियों के साथ-साथ मांसपेशियों को मजबूत करने का काम करती है। क्योंकि अक्सर सर्दियों में घर में दुबके रहने से धूप नहीं मिल पाती और जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है। वहीं सर्दियों में घर में ही वर्कआउट जरूर करें। इससे बॉडी को गर्म रखने में मदद मिलती है। साथ ही डेली एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों में लचीलापन बना रहता है। इससे जोड़ों में अकड़न या दर्द को कम किया जा सकता है। सर्दियों के दौरान ओमेगा थ्री फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। खासकर फिश, नट्स, सीड्स, अखरोट और अलसी के सेवन से जोड़ों में दर्द से राहत मिल सकती है। साथ ही पपीता और आंवला के सेवन से विटामिन सी मिलता है। इससे इम्युनिटी पावर बढ़ती है। जो पुरानी चोट के दर्द को कम करने में मददगार होता है। इन सब एहतियात के बीच ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने। इससे बॉडी का तापमान मेंटेन रहता है और ब्लड सर्कुलेशन में जोड़ों के दर्द की शिकायत कम हो जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट