हाल ही में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने प्रेरणा एक अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम लॉन्च किया है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति एन.इ.पी 2020 की आधार शिला है। इसका लक्ष्य सभी प्रतिभागियों को एक सार्थक अद्वितीय और प्रेरणादायक अनुभव प्रदान करना है। बता दें कि प्रेरणा नौवीं से 12वीं कक्षा के चयनित छात्रों के लिए एक सप्ताह तक चलने वाला एक आवासी कार्यक्रम है। देश के विभिन्न हिस्सों से हर सप्ताह 20 चयनित छात्रों का एक बैच कार्यक्रम में भाग लेगा। जिसमें 10 लड़के और 10 लड़कियां शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को गुजरात के वर्नाकुलर स्कूल में चलाया जाएगा। जिसे साल 1888 में स्थापित किया गया था। प्रेरणा का पाठ्यक्रम आईआईटी गांधी नगर द्वारा तैयार किया गया है। जो नौ विषयों पर आधारित है। इनमें शामिल है, स्वाभिमान और विनय, शौर्य और साहस, परिश्रम और समर्पण, करुणा और सेवा, विविधता और एकता, सत्य निष्ठा और सचिता, नवाचार और जिज्ञासा, श्रद्धा और विश्वास एवं स्वतंत्रता और कर्तव्य, उपरोक्त विषयों पर आधारित कार्यक्रम युवाओं को प्रेरित करेगा और भारत की विविधता में एकता के प्रति सम्मान को बढ़ावा देगा। बतादें कि छात्र पोर्टल के माध्यम से इस कार्यक्रम में पंजीकरण कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ