Rashtriya Khel Protsahan Puruskar 2023: राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2023

Rashtriya Khel Protsahan Puruskar

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2023 की घोषणा की गई। यह घोषणा युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा की गई है। यह पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा। बता दें कि यह पुरस्कार उन संगठनों और संस्थानों को प्रदान किया जाता है। जिन्होंने खेल को बढ़ावा देने और इसके विकास के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों, कोचों, संस्थानों को एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयंम आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। बता दें कि भारत के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में छह प्रमुख पुरस्कार शामिल हैं।

  1.     मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
  2. अर्जुन पुरस्कार
  3. द्रोणाचार्य पुरस्कार
  4. मेजर ध्यानचंद पुरस्कार
  5. मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ट्रॉफी या माका ट्रॉफी
  6. राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

बता दें कि राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2023 के लिए नवोदित या युवा प्रतिभा की पहचान एवं पोषण वर्ग के लिए जैन डीम्ड यूनिवर्सिटी बेंगलुरु को जबकि कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन वर्ग के लिए उड़ीसा माइनिंग कॉरपोरेट लिमिटेड को सम्मानित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट