बारिश और बर्फबारी नहीं, कोहरा बढ़ा रहा लोगो की परेशानी

Weather Update

हिमाचल प्रदेश में धुंध ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। प्रतिदिन सुबह सैर पर जाने वाले लोग अब धूप निकलने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। कुछ दिन से मैदानी स्थान पहाड़ी क्षेत्रों में भी धुंध पड़ रही है। इस कारण ठंड काफी बढ़ गई है। धुंध के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी मंडी, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, सोलन व सिरमोर जिलों में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग का यह भी कहना है कि आने वाले एक दो दिन तक मौसम इसी प्रकार का रहेगा। प्रदेश के निचले क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्के बादल छाए रहे लेकिन वर्षा नहीं हुई। हालांकि बारा चला व रोहतांग दरे में हिमपात शुरू हो गया है। वहीं वर्षा और और हिमपात नहीं होने के कारण कुछ किसान व बागवान चिंतित हैं। प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति बन गई है। इससे गेहूं व अन्य फसलें प्रभावित हो रही हैं। मौसम विभाग ने पहले 9 और अब 10 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावित होने की संभावना जताई है। अब पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से मंगलवार को सिर्फ एक से दो स्थानों पर ही हिमपात हो पाया। शुष्क ठंड से लोग बीमार हो रहे, हॉस्पिटल में काफी मामले खांसी जुकाम के आ रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने मौसम की स्थिति को देखते हुए आज भी कई जिलों के लिए येलो अलट जारी कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट