लक्षदीप का के.एल.आई-एस.ओ.एफ.सी(KLI-SOFC Project) प्रोजेक्ट

KLI-SOFC Project

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तकनीकी प्रगति का प्रदर्शन करते हुए, लक्षदीप के कावा रत्ती में कुची लक्षद्वीप द्वीप समूह सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन यानी केएल आई एसओ एफसी प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। यह कोची को लक्ष्म दीप द्वीप समूह से जोड़ने वाली एक समर्पित पनडुबी ऑप्टिकल फाइबर केबल परियोजना है। यह परियोजना आजादी के बाद लक्षद्वीप में पहली बार सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल कनेक्टिविटी प्रदान करती है। ऑप्टिकल फाइबर उस तकनीक को संदर्भित करता है। जो ग्लास या प्लास्टिक फाइबर के साथ प्रकाश स्पंदन के रूप में जानकारी प्रसारित करता है।

विशेषताएं

यह प्रोजेक्ट मुख्य भूमि कोची को लक्ष्म दीप के 11 द्वीपों से जोड़ता है। जिनमें कवारत्ती, अगी, अमीनी, कदमत, चेटलेट, कल्पेनी, मिनीकॉय, एंड्रोथ, किल्टान, बंगाराम और बित्रा द्वीप शामिल है। प्रोजेक्ट की कुल लिंक दूरी 1868 किलोमीटर है। इस प्रोजेक्ट कि कुल लागत 1072 करोड़ रूपए है। यह दूरसंचार विभाग के यूनिवर्सल सर्विसेस ऑब्लिगेशन फंड, यानी यूएस ओएफ द्वारा वित्त पोषित है।

प्रोजेक्ट का महत्व

केएल आई एसओ एफसी प्रोजेक्ट से इंटरनेट स्पीड में वृद्धि होगी। जिससे नवीन संभावनाएं और अवसरों में वृद्धि होगी। आजादी के बाद पहली बार लक्षदीप को सबमरीन ऑप्टिक फाइबर केबल, यानी ओएसी से जोड़ा जाएगा। पहले द्वीपों के साथ संचार का एकमात्र साधन सैटेलाइट था। जिसकी बैंड विड्थ क्षमता सीमित थी और जो बढ़ती बैंड विड्थ मांग को पूरा करने में सक्षम नहीं थी। समर्पित पनडुब्बी ओफसी लक्ष्मीदीप द्वीप समूह में संचार बुनियादी ढांचे में एक आदर्श बदलाव सुनिश्चित करेगी। इसे तीव्र और अधिक विश्वसनीय इंटरनेट सेवाएं, टेलीमेडिसिन, ई गवर्नेंस, शैक्षणिक पहल, डिजिटल बैंकिंग, डिजिटल मुद्रा उपयोग, डिजिटल साक्षरता आदि सक्षम हो सकेंगी।

लाभ

यह प्रोजेक्ट डिजिटल इंडिया और राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन के उद्देश्य को प्राप्त करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह लक्षदीप द्वीप समूह में भारत सरकार की विभिन्न ई-गवर्नेंस परियोजनाओं को शुरू करने में भी सहायक होगा। इससे ई-गवर्नेंस पर्यटन शिक्षा स्वास्थ्य वाणिज्य और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रकार यह प्रोजेक्ट द्वीप में लोगों के जीवन स्तर में और सुधार लाने में सहायता करेगा, एवं इन क्षेत्रों में समग्र सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगा। लक्षद्वीप द्वीप समूह की आबादी को हाई स्पीड वायरलाइन ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। 5g और 4g मोबाइल नेटवर्क के जरिए, हाई स्पीड ब्रंड बैंड मुहैया कराया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत निर्मित बैंड विड्थ, लक्षद्वीप द्वीप समूह में अपनी दूरसंचार सेवाओं को मजबूत करने के लिए, सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं यानी, टीएसपी के लिए उपलब्ध होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट