इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में, मुंबई को इस साल सबसे बड़ी सौगात मिलने वाली है, वह है अटल बिहारी वाजपेई ट्रांस हार्बर लिंक रोड। 12 जनवरी को इसका उद्घाटन होने वाला है। देश का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज है क्योंकि जो 22 किमी की अगर बात करें, तो उसमें तकरीबन 16.5 किमी सिर्फ डीप सी में ये ब्रिज खड़ा है। पीछे की तरफ देखेंगे तो यहां पर आपको साउंड बैरियर भी मिलेंगे और उसके पीछे समंदर है। ये जो ब्रिज है इसको बनाने में तकरीबन 15000 मजदूरों ने काम किया है और लगातार काम किया है और इसके अलावा, इसमें करीब 10 अलग-अलग कंट्री के जो एक्सपर्ट्स थे उन्होंने इसमें काम किया है और इसके बाद यह ब्रिज जो है बनकर तैयार हुआ है। इस ब्रिज के बनने के बाद आसान हो जाएगी साउथ मुंबई से जो नवी मुंबई जाने वाले लोगों की जिंदगी। यह ब्रिज क्योंकि समंदर पर है कई सारी चीजें यहां से जाएंगी तो यहां पर एक ओसडी तकनीक यूज की गई है और यहां पर टाटा, एल.एन.टी के अलावा जापान की कंपनियों ने अपने सहयोग से यह ब्रिज बनाया। इसका जो टोल है वो 250 रखा गया है और इस ब्रिज के ऊपर तकरीबन 70,000 गाड़ियां एक साथ चल सकती हैं और 100 किमी की स्पीड से यहां पर गाड़ियां चलेंगी और 100 साल की गारंटी है कि 100 साल तक यह ब्रिज ऐसे ही रहेगा। ऐसी टेक्नोलॉजी इसमें यूज की गई है। तो निश्चित तौर पर 12 जनवरी को इस ब्रिज के उद्घाटन के बाद मुंबई के आसपास के लोग जो खास तौर से नवी मुंबई से आने वाले लोग हैं उनकी राह उनकी जिंदगी सरल होगी और उनको ट्रैफिक से निजात मिलेगी।
0 टिप्पणियाँ