हाल ही में गोल्डन ग्लब्स अवार्ड्स 20224 की घोषणा हुई। जिसमें कई हॉलीवुड सितारों ने इस पुरस्कार का खिताब अपने नाम किया। यह 81 वां गोल्डन ग्लोब अवार्ड समारोह था। क्रिस्टोफर नोलन की महाकाव्य जीवनी थ्रिलर ओपन हाइमर और जेसी आर्मस्ट्रांग की व्यंगात्मक ड्रामा सीरीज सक्सेशन ने गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड्स में शीर्ष सम्मान जीता। जबकि एमा स्टोन ने पुअर थिंग्स में बेला बैक्टर के किरदार के लिए, मोशन पिक्चर म्यूजिकल या कॉमेडी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता है। वहीं सीलियन मर्फी को सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता और रॉबर्ट डाउनी जूनियर को फिल्म में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला है।
गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड्स
यह अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय फिल्म और टेलीविजन दोनों में उत्कृष्टता के लिए दिए जाने वाला पुरस्कार है। इसे हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन यानी एच एफपीए द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। गौरतलब है कि फिल्मों के लिए गोल्डन ग्लोब्स को अकादमी पुरस्कार या ऑस्कर के बाद दूसरे स्थान पर माना जाता है।
0 टिप्पणियाँ