छत्तीसगढ़ एक्सप्रैस, दादर एक्सप्रैस समेत रद्द चल रहीं 4 ट्रेन आज से चलेंगी रैगुलर - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

छत्तीसगढ़ एक्सप्रैस, दादर एक्सप्रैस समेत रद्द चल रहीं 4 ट्रेन आज से चलेंगी रैगुलर

irctc train

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है कि पिछले कई दिनों से धुंद के चलते बंद चल रहीं सचखंड एक्सप्रैस, दादर एक्सप्रैस, होशियारपुर-आगरा एक्सप्रैस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रैस आज यानी 7 फरवरी से रैगुलर चलनी शुरू हो जाएगी। इन प्रमुख ट्रेनों के रद्द होने से रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सर्दी के मौसम में उक्त ट्रेनों को 6 फरवरी तक रद्द कर दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ प्रवासी यात्रियों के लिए सुविधाजनक ट्रेनों की बात करें तो, जनसेवा एक्सप्रैस और शहीद एक्सप्रैस अभी भी रद्द चल रही हैं। इसके अलावा नंगल डैम एक्सप्रैस और चंडीगढ़ इंटरसिटी भी रद्द हैं जोकि 29 फरवरी तक रद्द रहेगी ऐसा सूत्रों से पता चला है। मार्च महीने की शुरुआत में इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि कोहरे के मौसम में रेलवे विभाग द्वारा हर साल की तरह इस बार भी दिसंबर 2023 से तीन महीने के लिए ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages