Amazfit Active स्‍मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्‍च - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

Amazfit Active स्‍मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्‍च

smartwatch

Amazfit Active स्मार्टवॉच को भारत में किया गया लॉन्च। कंपनी ने इस स्मार्ट वॉच को तीन कलर ऑप्शन में लेकर आई है। इस स्मार्टवॉच की बिक्री इस सप्ताह के अंत तक शुरू होगी। इसमें 1.75 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह Zepp ऐप के साथ कनेक्ट कि जा सकती है और उपयोगकर्ताओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने में मदद करने के लिए AI-समर्थित Zepp कोच भी दिया गया है।
भारत में Amazfit एक्टिव की कीमत और उपलब्धता कि बात कि जाए तो, Amazfit एक्टिव की कीमत 12,999 रुपये है। यह लैवेंडर पर्पल, मिडनाइट ब्लैक और पेटल पिंक रंग विकल्पों में 10 फरवरी से Amazon और Amazfit India वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
Amazfit एक्टिव स्पेसिफिकेशन और फीचर्स कि बात करें तो इसमें 390x450 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 1.75-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 341ppi है। जैसा कि हमने बताया, यह स्मार्टवॉच AI सपोर्टेड Zep कोच के साथ आएगी, जिसके जरिए यूजर्स अपनी फिजिकल ट्रेनिंग में मदद ले सकेंगे। अन्य हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग डिवाइस की तरह Amazfit Active में भी कई तरह के ट्रैकर दिए गए हैं। यह 24 घंटे हृदय गति की निगरानी करेगें। इससे रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को भी माप सकते है। सारा डेटा ज़ेप ऐप पर सिंक हो जाता है। यह 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टवॉच में जीपीएस और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है। इसमें स्मार्ट असिस्टेंट के तौर पर Amazon Alexa पहले से इंस्टॉल मिलेगा। इस स्मार्टवॉच को लाइटवेट बनाया गया है, इसे बनाने में एल्यूमीनियम मध्य फ्रेम और सिलिकॉन पट्टियों का इसतेमाल किया गया है। इसका वजन सिर्फ 24 ग्राम है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages