Google की बड़ी कार्रवाई, हटाए 2200 फर्जी लोन ऐप्स - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

Google की बड़ी कार्रवाई, हटाए 2200 फर्जी लोन ऐप्स

loan app

इंटरनेट पर कई लोन ऐप्स उपलब्ध है उनमें से कई फर्जी लोन ऐप हैं जो लोगों को अपने झांसे में फंसाते हैं और उनसे मोटी रकम वसूलते हैं। कुछ मामलों में ये फर्जी लोन ऐप्स जानलेवा भी साबित हुए हैं। दरअसल, कर्ज के जाल में फंसकर कई उपभोक्ता अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके हैं। यूजर्स को ऐसे ऐप्स से बचाने के लिए गूगल समय-समय पर इन्हें प्ले स्टोर से हटाता रहता है। कंपनी ने सितंबर 2022 से अगस्त 2023 के बीच 2200 फर्जी लोक ऐप्स को Google Play Store से हटा दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने फर्जी ऐप्स को रोकने के लिए गूगल कि तरफ से यह कदम उठाया था। इसके साथ ही गूगल ने प्ले स्टोर पर लोन ऐप्स को लेकर भी अपनी पॉलिसी अपडेट की है।
अब Google Play Store पर केवल उन्हीं लोन ऐप्स को अनुमति दी जाएगी, जो विनियमित संस्थाओं द्वारा या इन संस्थाओं के सहयोग से प्रकाशित किए जाएंगे। इसके साथ ही, अग्रणी टेक कंपनी ने अतिरिक्त नीति आवश्यकताओं और प्रवर्तन को लागू किया है। आए जानते है कि आप फर्जी लोन ऐप्स से कैसे बच सकते हैं?
  1. आपकी सावधानी ही आपको ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित रख सकती है। इसलिए यूजर्स को किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले अच्छी तरह रिसर्च कर लेना चाहिए।
  2. रिव्यू चेक करने के साथ-साथ कंपनी के बारे में भी पता लगाना चाहिए।
  3. इस बात पर भी ध्यान दें कि ऐप आपसे क्या परमिशन मांग रहा है क्या आपको इस परमिशन देने से कोई नुक्सान तो नहीं उठाना पड़ेगा।
  4. हमेशा सुरक्षित भुगतान चैनलों का उपयोग करें और अपने संवेदनशील विवरण साझा करने से बचें।
  5. अपने ऐप्स और डिवाइस को हमेशा अपडेट रखें ताकि आपको ताज़ा जानकारी प्राप्त होती रहे।
  6. किसी भी ऐप को डाउनलोड करने के लिए Google Play Store या फिर Apple App Store का ही इस्तेमाल करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages