आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लॉन्च की नितीश डिवाइस - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लॉन्च की नितीश डिवाइस

tech

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हाल ही में नितिश डिवाइस लॉन्च किया है। नितीश का पूरा नाम नोवल इनिशिएटिव टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन फॉर सेफ्टी ऑफ ह्यूमन लाइव्स है। किसानों और जनता को समय पर अलर्ट प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई यह एक पेंडेड आकार की तकनीक है। यह तकनीक विशेष रूप से तड़ित, बाढ़, ग्रीष्म लहर और शीत लहर को लक्षित करती है। यह पहल आकाशीय बिजली गिरने और फ्लैश फ्लड यानी अचानक आई बाढ़ के कारण होने वाली किसानों की मौतों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई थी। इसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। यह उपकरण बिहार मौसम विज्ञान सेवा केंद्र से संबंध है। जो रियल टाइम में सटीक मौसम संबंधी अलर्ट सुनिश्चित करता है। डिवाइस आकाशीय बिजली गिरने या बाढ़ आने से आधे घंटे पहले अपने उपयोगकर्ताओं को अलर्ट देगा। पेंडेंट शरीर की ऊष्मा से चार्ज होगा, यह डिवाइस तीन तरह से अलर्ट जारी करेगा:
  1. सबसे पहले यह ध्वनि संदेश भेजता है।
  2. तत्पश्चात इसका रंग हरे से लाल होना शुरू हो जाता है।
  3. अंत में यह डिवाइस तब तक गर्म होता रहता है, जब तक उपयोगकर्ता इसे बंद नहीं कर देता।

किसानों के समक्ष आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, इस उपकरण को वाटर प्रूफ बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages