CBSE जल्द जारी करेगा 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का एडमिट कार्ड - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024

CBSE जल्द जारी करेगा 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का एडमिट कार्ड

cbse exams 2024

CBSE Exams 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10, 12 कक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। इसी सप्ताह सीबीएसई बोर्ड द्वारा परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की संभावना है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, 10 और 12 कक्षा के छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए हॉल टिकट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई 10 कक्षा की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होने वाली है और यह 13 मार्च, 2024 को समाप्त होगी, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और यह 2 अप्रैल, 2024 को समाप्त होगी। सीबीएसई 10 और 12 कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में, सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
छात्रों को परीक्षा केंद्रों में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा. इसके अलावा छात्रों से अनुरोध है कि वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें दी गई सभी डिटेल अच्छे से चेक कर लें और एडमिट कार्ड में कोई भी डीटेल गलत पाए जाने पर तुरंत अपने स्कूल में सम्पर्क करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages