होली के कारण हवाई किराए में 196 प्रतिशत की वृद्धि, होटल बुकिंग में भी 35 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Home Top Ad

Post Top Ad

होली के कारण हवाई किराए में 196 प्रतिशत की वृद्धि, होटल बुकिंग में भी 35 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

air ticket price

इस साल मार्च में होली के पर्व को देखते हुए हवाई यात्रा की मांग में इजाफा हुआ है लेकिन भारतीय विमानन कंपनियों का हर 5 में से एक विमान मेंटेनेंस के चलते ग्राऊंड पर खड़े होने के कारण हवाई किराया भी आसमान छूने लगा है। इस साल प्रमुख मार्गों पर हवाई किराए में पिछले साल के मुकाबले 196 फीसदी तक की वृद्धि देखी गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय विमानन कंपनियां मार्च में हर सप्ताह 21,299 उड़ानों का संचालन करने वाली हैं जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले महज 0.5 फीसदी अधिक है। इस साल होली 25 मार्च को है जबकि पिछले साल 8 मार्च को थी। इसके अलावा होली के दौरान होटलों की बुकिंग में भी 30 से 35 फीसदी इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
यात्रा वैबसाइट इग्जिगो ट्रैवल वैबसाइट के आंकड़ों के अनुसार इस साल होली सप्ताह के 19 से 25 मार्च के दौरान दिल्ली-गोवा मार्ग पर औसत हवाई किराया 16,362 रुपए है जो पिछले साल 2 से 8 मार्च होली सप्ताह के मुकाबले 196.1 फीसदी अधिक है।
इसी तरह बेंगलुरु-लखनऊ मार्ग पर बीते साल किराया 4457 रुपए था जो 99.7 फीसदी की बढ़ौतरी के साथ 8899 रुपए हो चुका है। मुंबई- साथ 8899 रुपए हो चुका है। मुंबई- गोवा मार्ग के हवाई किराए में भी 52 फीसदी की बढ़ौतरी देखी गई है। बीते साल इस मार्ग का किराया 3883 रुपए था जबकि इस साल यह 5902 रुपए पर पहुंच गया है।
मुंबई- लखनऊ मार्ग पर औसत हवाई किराया 6441 रुपए है जो एक साल पहले के होली सप्ताह के मुकाबले 27.5 फीसदी अधिक है।
सूत्रों के मुताबिक विमानन परामर्श फर्म कापा इंडिया ने बीते साल नवम्बर में कहा था कि आपूर्ति श्रृंखला की समस्याएं बरकरार रहने के कारण मार्च के अंत तक भारतीय विमानन कंपनियों के कुल 789 विमानों में से करीब 200 विमान जमीन पर खड़े रह सकते हैं। नवम्बर में 161 से 166 विमानों का परिचालन नहीं हो रहा था। कापा ने कहा था कि आपूर्ति श्रृंखला की गंभीर समस्याओं के कारण उम्मीद से अधिक विमान जमीन पर खड़े होंगे। वास्तव में इसमें सुधार होना चाहिए था लेकिन स्थिति काफी खराब हो गई है।
भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने इस महीने के आरंभ में घोषणा की थी कि उसने प्रैट एंड व्हिटनी (पी.डब्ल्यू.) इंजन में समस्याओं के कारण करीब 75 विमानों का परिचालन रोक दिया है। इस विमानन कंपनी के बेड़े में 31 दिसम्बर तक 358 विमान थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages