श्री गुरु रविदास जी महाराज प्रकाश पर्व, जोड़ मेले और शोभायात्रा को लेकर कई रूट डावर्ट: लोगों की सहूलियत के लिए हैल्पलाइन नंबर जारी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024

श्री गुरु रविदास जी महाराज प्रकाश पर्व, जोड़ मेले और शोभायात्रा को लेकर कई रूट डावर्ट: लोगों की सहूलियत के लिए हैल्पलाइन नंबर जारी

Guru Ravidas

जालंधर: श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला वार्षिक जोड़ मेला 25 फरवरी तक सत्गुरु रविदास धाम बूटा मंडी में मनाया जा रहा है। इस दौरान आज 23 फरवरी को शहर में विशाल शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जो सत्गुरु रविदास धाम से शुरू होकर गुरु रविदास चौक, डॉ. भीम राव अम्बेडकर चौक (नकोदर चौक, भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), श्री राम चौक, लवकुश चौक, शहीद भगत सिंह चौक, अड्डा होशियारपुर चौक, माई हीरां गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, बस्ती अड्डा चौक से होते हुए भगवान वाल्मीकि चौक, श्री गुरु रविदास चौक से होते हुए सत्गुरु रविदास धाम पर जाकर सम्पन्न होगी। जोड़ मेले व शोभायात्रा में भारी गिनती में देश विदेश से श्रद्धालुओं व वी.आई.पीज का आगमन होगा, जिसके मद्देनजर कमिश्ननेट पुलिस ने आम लोगों की सहूलत के लिए जोड़ मेले में 21 प्वाइंट्स डायवर्ट किए है जबकि 4 स्थलों को पार्किंग जोन बनाया है।
शोभायात्रा वाले दिन भी 60 प्वाइंट्स से ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों के लिए हैल्पलाइन नंबर 0181-2227296 भी जारी किया है। कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार 23 फरवरी की सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक शहर से कपूरथला आने जाने वाला ट्रैफिक डॉ. अंबेदकर चौक, कपूरथला चौक, वाया बस्ती बावा खेल रूट की जगह पी.ए.पी. चौक वाया करतारपुर-कपूरथला रूट का इस्तेमाल करेंगे, लेकिन कपूरथला साइड वाया बस्ती बावाखेल आने वाले दोपहिया वाहन और कारें कपूरथला चौक वाया वर्कशाप चौक, मकसूदां चौक और फिर नेशनल हाईवे वाले रूट का इस्तेमाल करेंगे। पुलिस ने आम लोगों से अपील करते कहा कि 25 फरवरी तक डाटवर्ट किए रास्तों का ही इस्तेमाल करें ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।

वाहनों की पार्किंग के लिए बनाए गए प्वाइंट्स


    1. चारा मंडी नकोदर रोड
    2. खालसा स्कूल (नकोदर रोड)
    3. माता रानी चौक (माडल हाऊस वाली साइड)
    4. मैनब्रो चौक से बी.एस.एन.एल. एक्सचेंज की दोनों साइड

जोड़ मेले में डायवर्ट किए प्वाइंट्स

कमिश्नरेट पुलिस ने जोड़ मेले दौरान प्रतापपुरा मोड़, वडाला चौक, गुरु रविदास चौक, नजदीक घई अस्पताल, तिलक नगर रोड़ नजदीक वडाला पिंड बाग, बुटा पिंड मोड़ नजदीक चारा मंडी, मैनब्रो चौक, मोड़ बावा शूज फैक्टरी, जग्गू चौक, माता रानी चौक, बबरीक चौक, डॉ. अम्बेडकर भवन मोड़, नकोदर रोड, टी-प्वाइंट खालसा स्कूल नकोदर चौक, गुरु अमरदास चौक, समरा चौक, अर्बन स्टेट फेज टू ट्रैफिक सिंगनल, टी-प्वाइंट नजदीक कोठी पवन टीनू से ट्रैफिक डायवर्ट किया है जिसके चलते जोड़ मेले की समाप्ति तक जालंधर शहर से नकोदर-शाहकोट साईड आने जाने वाले सभी वाहन सतलुज चौक से होते हुए समरा चौक, कूल रोड़, अर्बन स्टेट फेज-2 ट्रैफिक सिगनल सी.टी. इंस्टीच्यूट वाया प्रतापपुरा, नकोदर रूट का इस्तेमाल करेंगे। वडाला चौक वाया गुरु रविदास चौक, भगवान वाल्मीकि चौक रोड पर हर प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूर्णतः बंद रहेगी।


23 फरवरी को इन 60 प्वाइंट्स से डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

प्रतापपुरा मोड़, वडाला चौक, अर्बन स्टेट फेज टू ट्रैफिक सिगनल, टी प्वाइंट नजदीक कोठी पवन टीनू, गुरु रविदासचौक, नजदीक घई अस्पताल, तिलक नगर रोड, बूटा पिंड मोड़, मैनबो चौक, मोड़ बावा शूज़ फैक्टरी, जगगू चौक, माता रानी चौक, बबरीक चौक, डॉ. अम्बेडकर भवन मोड़ नकोदर रोड, टी प्वाइंट खालसा स्कूल, मोड़ अवतार नगर, डॉ. अम्बेडकर चौक, गुरु अमरदास चौक, मोड़ रैडक्रॉस भवन, गुरुनानक मिशन चौक, समरा चौक. ए.पी.जे. कालेज के सामने, कपूरथला चौक, फुटबाल चौक, सिक्का चौक, परूथी अस्पताल, शहीद ऊधम सिंह नगर, बैक साइड वी मार्ट, पुरानी सब्जी मंडी चौक, किशनपुरा चौक, माईहीरांगेट, टांडा रोड रेलवे फाटक, अड्डा होशियारपुर, दमोरिया पुल, इकहरी पुली, मोड़करतार पैट्रोलपम्प, प्रतापबाग सामने, टी प्वाइंट फगवाड़ा गेट, शास्त्री मार्कीट चौक, जी.पी.ओ. चौक, नामदेव चौक, स्काईलार्क चौक, श्री राम चौक, मोड़ फ्रैंड्स सिनेमा, मोहल्ला मखदूमपुरा, फुल्लांवाला चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, नाज सिनेमा सामने, टी प्वाइंट शक्ति नगर, जेल चौक, मोड़ लक्ष्मी नारायण मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी चौक, पटेल चौक, वर्कशाप चौक, टीप्वाइंट गोपाल नगर, नजदीक ग्राऊंड साईंदास स्कूल, चौक झंडिया वाला पीर, टी प्वाइंट बस्ती पीरदाद, वाई प्वाइंट ईवनिंग कालेज, टी प्वाइंट अशोक नगर, गुरुद्वारा साहिब आदर्श नगर, सेंट सोल्जर कालेज 120 फुटी रोड, बैक साइड थाना बस्ती बावा खेल, गली सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब बस्ती गुजां और आदर्श नगर चौक आदि।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages