PhonePe बहुत जल्द भारत में अपना खुद का मोबाइल ऐप स्टोर लांच करने की तैयारी कर रहा है। इसका नाम Indus Appstore बताया जा रहा है। यह एक एंड्रॉयड-बेस्ड मार्केटप्लेस एप्प स्टोर होगा और इस महीने के आखिर तक कंस्यूमर्स के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। इस ऐप स्टोर पर अंग्रेजी के अलावा भारत की 12 भाषाओं में ऐप लिस्टेड किए जाएँगे। Ixigo, Domino's Pizza, Flipkart, Snapdeal, JioMart और Bajaj Finserv पहले ही इससे जुड़ चुके हैं। ऐप स्टोर के बिजनेस में फोनपे के आने से गूगल को चुनौती मिलेगी, क्योंकि एंड्रॉयड यूजर्स अभी ऐप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। सूत्रों से पता चला है कि 21 फरवरी को इंडस ऐपस्टोर को लॉन्च किया जाएगा। इसमें 12 भारतीय भाषाओं में ऐप लिस्टेड किए गए है। इन भाषाओँ में हिंदी, मलयालम, मराठी और तमिल आदि शामिल हैं। कई जाने-माने ब्रैंड पहले से ही Indus ऐप स्टोर में खुद को लिस्टेड करा चुके हैं। MPL, TOI और Wow Skincare भी इस इंडस ऐपस्टोर का हिस्सा बन चुके है। कंपनी अब Gameskraft, Dream11, Rummy Passion, A23 Rummy और Nazara Technologies को भी अपने साथ जोड़ने की तैयारी कर रही है। करीब 4 महीने पहले PhonePe ने अपने ऐप मार्केटप्लेस को एंड्रॉयड डेवलपर्स के लिए ओपन किया था। PhonePe का अगला मकसद Google Play Store के एकाधिकार चुनौती देना है। फिलहाल गूगल के पास इस सेक्टर में 95 फीसदी मार्केट शेयर है और ऐपल के ऐप स्टोरी की हिस्सेदारी भी मामूली है। Indus ऐपस्टोर ने वादा किया था कि वह इन-ऐप पर्चेज के लिए जीरो कमीशन लेगा, जबकि Google और Apple के ऐप स्टोर इसी काम के लिए 15 फीसदी से 25 फीसदी के बीच कमीशन लेते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें