- लंबे समय तक सन लाइट में रहने के दौरान, यूवी लाइट से आंखों को बचाने के लिए सुरक्षा धूप का चश्मा या यूवी चश्मे का उपयोग करें। यह और भी महत्वपूर्ण है अगर आपकी त्वचा हल्के रंग की है, आप अधिक ऊँचाई पर रहते हैं या ऐसा काम करते हैं जिसके कारण आपको लंबे समय तक बाहर रहना पड़ता है। यूवी लाइट से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है, और इससे मोतियाबिंद, रेटिनोपैथी जैसी आंखों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
- हमारी आंखों में पानी होता है, और यह टियर फिल्म द्वारा सुरक्षित रहता है। टियर फिल्म वॉटर-बेस्ड होती है, और यह पानी के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट्स, प्रोटीन, और एंजाइम से बनी होती है। लंबे समय तक स्क्रीन के संपर्क और एयर कंडीशनर कमरे में रहने के कारण, हमारी आंखें ड्राई हो जाती हैं। ढेर सारा पानी पीने से आपकी आंखों को नम रखने में मदद मिल सकती है। जो आंखों का तनाव कम करके अच्छे से देखने में मदद करती हैं।
- आंखों की रोशनी बेहतर रखने के लिए, आंखों का एक्सरसाइज करना जरूरी है। इसके लिए, दूर क्षितिज पर देखने और आउटडोर एक्टिविटी में भाग लेना चाहिए। अध्ययन किया गया है कि दो घंटे बाहर खेलने और आउटडोर एक्टिविटी में शामिल होने वाले बच्चों में मायोपिया या पूअर आईसाइट की समस्या होने का खतरा कम रहता है। पेंसिल पुशअप्स जैसे आंखों के व्यायाम आंखों की मांसपेशियों को मजबूत कर सकते हैं, और उम्र बढ़ने के साथ आंखों की रोशनी को खराब होने से बचा सकते हैं।
- विटामिन ए, सी, और ई, जिंक, ल्यूटिन, और जेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स और आवश्यक फैटी एसिड से भरपूर आहार आंखों की सेहत के लिए अच्छा होता है। ये सूक्ष्म पोषक तत्व हरी पत्तेदार सब्जियों, गाजर, चुकंदर, बादाम, अंडे, मछली, एवोकाडो, आड़ू, खट्टे फल, और आंवले में मिलते हैं।
Post Top Ad
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024
उम्र के अनुसार आंखों की रोशनी अच्छी बनाए रखने के लिए कुछ सुझाव
Tags
# Health
Share This
About Hitesh Chopra(Hittu)
Health
Tags
Health
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें